बस्सी: जयपुर ग्रामीण की अमरसर पुलिस ने महिला के साथ अश्लील हरकतें और ब्लैकमेल कर लाखों के जेवरात हड़पने वाले आरोपी को पकड़ा
Bassi, Jaipur | Feb 22, 2025 जयपुर ग्रामीण की अमरसर थाना पुलिस ने महिला के साथ अश्लील हरकतें व ब्लैकमेल कर करीब 50 लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात हड़पने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में आज शनिवार को सफलता हासिल हुई है। वही जयपुर ग्रामीण पुलिस की ओर से शाम करीब 5 बजे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। थाना प्रभारी अरूण सिंह ने बताया अंकित कुमार सैनी को गिरफ्तार किया गया है।