बस्सी: ग्राम पंचायत विजयसिंहपुरा में एक करोड़ एक लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित लक्ष्मी नारायण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई
Bassi, Jaipur | Feb 19, 2025 ग्राम विजयसिंहपुरा में एक करोड़ एक लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज सुबह करीब 11 बजे भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ। 5 दिवसीय 21 कुंडीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का समापन पूर्णाहुति के साथ हुआ। यज्ञाचार्य कमलेश पाठक के नेतृत्व में सुबह 7:15 बजे मूर्तियों का महास्नान किया गया। 9:15 बजे मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई