बस्सी: कालाडेरा थाना इलाके के जयसिहपुरा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत
Bassi, Jaipur | Feb 21, 2025 कालाडेरा थाना क्षेत्र के जयसिंहपुरा पेट्रोल पंप के पास आज शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने कालाडेरा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर कालाडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।