बस्सी: जयपुर ग्रामीण के कानोता, बस्सी, चाकसू में बूंदाबांदी के साथ बारिश, मौसम विभाग ने ओले गिरने का अलर्ट जारी किया
Bassi, Jaipur | Feb 18, 2025 प्रदेश के जयपुर जोधपुर बीकानेर संभाग के इलाकों में आज मंगलवार सुबह से बूंदाबांदी के साथ कई जगहों पर तेज बारिश हुई। वही जयपुर ग्रामीण के कानोता बस्सी चाकसू सहित के इलाकों में बारिश हुई उसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ग्रामीण इलाके के चाकसू जोबनेर शिवदासपुरा इलाके में शाम को हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद एक बार फिर सर्दी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया।