बस्सी: मनोहरपुर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान ट्रक से पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब जब्त कर 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Bassi, Jaipur | Feb 20, 2025 जयपुर दिल्ली नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान मध्य रात्रि जयपुर ग्रामीण की मनोहरपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब जप्त की है। इसके साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। ट्रक के अंदर 1060 शराब की पेटियां भरी हुई थी। जयपुर ग्रामीण पुलिस की ओर से आज दोपहर करीब 2 जानकारी दी गई।