*जगाधरी;चार अक्टूबर की किसान महापंचायत को लेकर आज जिला कमेटी की हुई बैठक यह महापंचायत किसानों का भविष्य तय करेेगी और ऐतिहासिक होगी सुभाष गुर्जर* भारतीय किसान यूनियन की एक विशेष बैठक आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस जगाधरी में हुई बैठक की अध्यक्षता दीपराणा नंबरदार ने की। जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा की आज जिला के सदस्यो और ब्लॉक अध्यक्षो की बैठक मॅ महापंचायत की तैयारियों को लेकर जायजा लिया गया। गुर्जर ने कहा की यह महापंचायत एक ऐतिहासिक होगी और किसानों का भविष्य तय करेेगी। उनहौने कहा की इस महापंचायत में देश के बहुत बड़े किसान नेता राकेश टिकैत, राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर तथा प्रदेश अध्यक्ष रतनमान साहित अनेक किसान नेता शामिल होंगे।और जिले में संगठन के सभी पदाधिकारी प्रचार प्रसार मे लगे हुऎ हैं किसानों में भारी उत्साह है गुर्जर ने कहा की महापंचायत में बैठने की व्यवस्था चाय पानी और खाना तथा जलेबी का भोज किसानों के लिए तैयार किया गया है और किसानों के लिए हरयाणवी गायक मनोरंजन के लिए बुलाए हुऎ हैं। गुर्जर ने सभी किसानों से अपील करते हुऎ कहा की सभी किसान अपने ट्रैक्टर लेकर इस महापंचायत में ज्यादा ज्यादा संख्या में पहुंचकर अपनी फसल और नस्ल को बचाने का काम करे।बैठक में गन्ने का रेट को लेकर,अमेरिका ट्रेड डिल तथा मंडियों में आ रही किसानों को धान बेचने मे दिक्कत तथा किसानों से जुड़े मुर्दों पर कड़े फैसले लिए जाएंगे। आज मौके पर यादविंदर कांबोज,नरेश मोहडी मानसिंह मजाफत, स.सुखदेव सिंह टिब्बी दिलबाग ताहरपुर, सुभाष शर्मा,राहुल संधाऐ जगतार रानीपुर हरपाल सूडल, राजीव तेजली,जनक पांडो,सुखदेव सलेमपुर, जसवीर पांडो,अशोक डांगी,सुभाष हरतोल,बीरसिंह संधू,महासिंह राजवीर अहडवाला,जसबीर मारवा,गुरनाम अजीजपुर, बिजेंद्रराणा पवन गोयल,दयाराम जैधर,विक्की, लाडी,सतपाल सैणी, दीपक तेजली,रोहित सुडल,रिकु हरतोल,चरणजीत टिब्बी,अवतार सिंह आदि सैकडो किसान मौजूद रहे
Jagadhri, Yamuna Nagar | Sep 29, 2026