मोहिउद्दीननगर प्रखंड के कई कार्यालयों का बुधवार की सुबह करीब 11: 32बजे एसडीएम विकास पांडेय ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रखंड कृषि कार्यालय एवं सीडीपीओ कार्यालय बंद पाए गए। वहीं, कई कार्यालय में अधिकारी गायब मिले।इसे लेकर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछने की बात कही है।