बैहर: बैहर में जनगणना-2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण कार्य जारी, अर्पित गुप्ता ने एचएलबी क्षेत्र का किया निरीक्षण
जनगणना-2027 के अंतर्गत बैहर नगर परिषद क्षेत्र में मकान सूचीकरण का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी बैहर अर्पित गुप्ता के एचएलबी क्षेत्र में जनगणना दल द्वारा 07 मई को मकान सूचीकरण का कार्य गुरुवार लगभग दोपहर 1 बजे संपादित किया गया। इस दौरान मकानों एवं परिवारों से संबंधित आवश्यक जानकारियों का संग्रहण कर अभिलेखों का अद्यतन किया गया।