शाम्हो अकहा कुरहा: शाम्हो पीएचसी में दिव्यांग जांच शिविर आयोजित, नौ दिव्यांगों के यूडीआई कार्ड बनाए गए
शाम्हो पीएचसी में मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन कर 9 लोगों का यूडीआई कार्ड बनाया गया। पीएचसी प्रभारी डाक्टर निशांत ने बताया कि शिविर में जिले से आए डा चंदन चौधरी के द्वारा सभी आए हुए दिव्यांग जनों का जांच किया ।इस कैंप में डॉ निशांत कुमार, डॉ अलोक रंजन, धर्मेंद्र कुमार, आयुष, धीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।