शाम्हो थाना परिसर में शनिवार को करीब 2:00 बजे दिन में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान दरबार में आए एक मामले के दोनों पक्षों को सुनते हुए, सीओ की गैर मौजूदगी में सीआई सुदर्शन कुमार द्वारा कागजात की जांच की गई। हालांकि सीओ के नहीं रहने से मामले की सुनवाई अगले जनता दरबार के लिए अग्रसारित कर दिया गया। जनता दरबार में थाना अध्यक्ष पवन कुमार सिंह भी मौजूद थे