शाम्हो थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए मार-पीट में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया । मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को करीब सात बजे शाम में दोनों पक्षों के बीच मार-पीट हुई। इसकी सूचना 112 पर पुलिस को दी गई। पुलिस घायल सोनवर्षा निवासी दिनेश पासवान को लेकर शाम्हो पीएचसी में इलाज को ले आई।