सैदपुर सलहा पीएनबी शाखा प्रबंधक के स्थानंतरण पर दी गई विदाई। शाम्हो प्रखंड स्थित पीएनबी शाखा के प्रबंधक मानस सिंह को शाखा के कर्मियों द्वारा सोमवार करीब पांच बजे शाम में विदाई दी गई। इस दौरान फूल माला पहनाकर उन्हें सम्मानित भी किया गया। श्री मानस इस दौरान भावुक नजर आए। श्री मानस का यह शाम्हो पीएनबी शाखा प्रबंधक के रूप में दूसरा कार्यकाल था।