फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित
फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को सहायता सामग्री एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में कृषि विभाग के सौजन्य से एक कृषक को ट्रैक्टर तथा रोटावेटर प्रदान किया गया है।