सिमगा: हथबंद स्कूल में हादसे के बाद भी अव्यवस्थाएं बरकरार, स्कूल ठीक करो मूवमेंट ने लिया जायजा
सिमगा ब्लॉक के हथबंद स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में मुख्य गेट गिर कर टूटने से 7 वर्षीय बालक की मौत के बाद भी स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं इसी बीच स्कूल ठीक करो मूवमेंट सीजेपी के छत्तीसगढ़ प्रभारी महेंद्र भारद्वाज हथबंद पहुंचे और विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न समस्याओं का निरीक्षण किए इस दौरान उप सरपंच भी उपस्थित थे