जमुई: मटिया में शादी समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Mar 12, 2025 मटिया गांव में मंगलवार की देर रात करीब 11:00 बजे शादी समारोह के दौरान बारात पक्ष और सराती पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में सराती पक्ष से चार लोग घायल हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई , फिर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर के द्वारा सभी का इलाज किया जा रहा है।