जमुई: भलुई हॉल्ट पर चेनपुलिंग कर बदमाशों ने ट्रेन में चार लोगों को मारकर किया घायल, मारपीट का वीडियो आया सामने
Jamui, Jamui | Mar 12, 2025 भलुई रेलवे हाल्ट पर मंगलवार की शाम 6:00 बजे एक दर्जन की संख्या में आए बदमाशों ने चेन पुलिंग कर गंगा स्नान कर लौट रहे चार लोगों को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। करीब आधा घंटा तक हावड़ा -मोकामा ट्रेन को रोककर उत्पात मचाया। वहीं मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। रेल पुलिस द्वारा सभी घायलों को देर शाम 8:00 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।