जमुई: अलीगंज के पास स्कार्पियो वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 12, 2025 अलीगंज के पास मंगलवार के देर शाम 8:00 बजे तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई और बाइक सवार युवक घायल हो गया। परिजन द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद परिजन हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास निजी क्लीनिक लेकर चले गए।