जमुई: मदन रोड के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Mar 12, 2025 मदन रोड के पास मंगलवार की रात करीब 9:00 बजे तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गया। घटनास्थल पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा दोनों युवकों को आनन-फ़ानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया।