जमुई: हरणसिंघा गांव में पत्नी और साली ने रस्सी से गला दबाकर की व्यक्ति की हत्या, मां और बहन को भी किया घायल
Jamui, Jamui | Mar 12, 2025 हरणसिंघा गांव में घरेलू विवाद को लेकर पत्नी और साली ने रस्सी से गला दबाकर राजेन्द्र यादव की हत्या कर दी, जबकि उनकी मां फुलवा देवी और बहन गुलाबी देवी को भी घायल कर दिया। पुलिस द्वारा शव को मंगलवार की देर रात 11:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां DM के आदेश पर मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि 1:00 बजे शव का पोस्टमार्टम किया गया।