मुज़फ्फरनगर: नगर कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश पुल शामली रोड से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध शराब की बरामद
जनपद मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह के द्वारा लगातार जनपद मुजफ्फरनगर में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान को लेकर नगर कोतवाली प्रभारी अक्षय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने पर्दाफाश पुल शामली रोड से एक अभियुक्त पंकज पुत्र रामपाल को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है जिसे पुलिस के द्वारा शनिवार को जेल भेज दिया।