मुज़फ्फरनगर: पुलिस ने 12 घंटे के अंदर चोरी की घटना का खुलासा कर एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी के आभूषण सहित अवैध तमंचा किया बरामद
जनपद मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली प्रभारी अक्षय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा 12 घंटे के अंदर ही चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर आफताब पुत्र अखलाक को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से चोरी के आभूषण बरामद किया है। और पकड़े गए शातिर चोर के कब्जे से एक अवैध हथियार भी बरामद किया है।जिसे पुलिस के द्वारा शनिवार को जेल भेज दिया।