मुज़फ्फरनगर: चरथावल पुलिस के द्वारा भैंस चोरी करने वाले गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर ₹11000 नगद एवं अवैध हथियार किया बरामद
लगातार भैंस चोरी करने वाले गैंग का चरथावल पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर चोर भूरा पुत्र यासीन निवासी गाजियाबाद को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया।जिसके कब्जे से पुलिस ने ₹11000 नगद एवं अवैध तमंचा बरामद किया है।आपको बता दे कि यह पकड़ा गया आरोपी लगातार अपने साथियों के साथ मिलकर चरथावल व छपार थाना क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में भैंस चोरी की घटना करता रहा।