मुज़फ्फरनगर: कुटेसरा-घिस्सूखेड़ा मार्ग पर नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस शव की पहचान करने में जुटी
चरथावल थाना क्षेत्र के कुटेसरा-घिस्सूखेड़ा मार्ग पर नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। जहा पर पुलिस ने शव को नहर से निकलकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ सदर राजू सिंह साव ने जानकारी दी है कि अभी तक शव की कोई भी पहचान नहीं हुई है। जिस पर शव की पहचान कराई जा रही है।