हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में अज्ञात युवक खेतों में गिरकर हुआ बेहोश पीएचसी पहुंचने से पहले हुई मौत
सुमेरपुर कस्बे के हिंदुस्तान यूनीलीवर के पीछे काबर हार में एक खेत में अज्ञात युवक अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। जिसे पुलिस ने आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंहुचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा है।