इटाढ़ी नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों को मच्छरों की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर पंचायत को बड़ी सौगात मिली है। नगर पंचायत को एक नया फॉगिंग मशीन उपलब्ध कराया गया है, जिसके जरिए अब पूरे नगर क्षेत्र में नियमित रूप से दवा का छिड़काव किया जाएगा। नए फॉगिंग मशीन के आने से डेंगू, मलेरिया समेत मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।