बिछिया: अंजनियां में बस स्टैंड बनने के बावजूद बसें सड़क पर, व्यवस्था पर सवाल
विधानसभा बिछिया के अंतर्गत अंजनियां ग्राम पंचायत से सामने आई यह तस्वीर बस स्टैंड की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। आज 24 सितंबर, गुरुवार को दोपहर करीब ढाई बजे की तस्वीर में बस स्टैंड परिसर के बाहर सड़क किनारे दुकानें और सामान नजर आ रहे हैं, जबकि यात्री बसों का संचालन अब भी मुख्य मार्ग से ही होता दिखाई दे रहा है। लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की l