जैतपुर: पांच थानों में साइबर डेस्क शुरू, अब मिलेगी त्वरित मदद
साइबर अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस ने पांच थानों में साइबर डेस्क शुरू की है। बुढार में एसपी डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने इसका शुभारंभ किया। कोतवाली, सोहागपुर, ब्यौहारी, जयसिंहनगर और बुढार थानों में पीड़ितों को शिकायत, तकनीकी मार्गदर्शन और प्रारंभिक सहायता मिलेगी। ठगी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना देने की अपील की गई है। जानकारी मंगलवार शाम 5 बजे सामने आई है।