कोडरमा: झुमरीतिलैया में खरीफ मौसम में बीज और उर्वरकों की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त
सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यलय द्वारा मंगलवार को 3 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गयी कि खरीफ मौसम के दौरान किसानों द्वारा बीज एवं उर्वरकों की बढ़ती मांग को देखते हुए जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा बीज एवं खाद की आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी और नियंत्रित रखने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं।