कोडरमा: कोडरमा के अभिषेक ने स्कूल गेम्स फेडरेशन द्वारा आयोजित गोला फेंक में गोल्ड जीता
झुमरी तिलैया के बिशनपुर रोड, वार्ड संख्या 1 निवासी दीपक सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार सिंह ने कोडरमा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। अभिषेक ने दिल्ली में आयोजित 2nd स्कूल गेम्स फेडरेशन एक्टिविटी ऑफ इंडिया (SGFAI) नेशनल चैंपियनशिप में गोला फेंक (शॉट पुट) प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।