कोडरमा: स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने समाहरणालय में की बैठक, बागीटांड़ स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 के अवसर पर जिले में व्यापक तैयारियों को लेकर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य समारोह स्थल बागीटाड़ स्टेडियम, कोडरमा में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई।