कोडरमा: समाहरणालय में उपायुक्त के जनता दरबार में रैयती जमीन की गलत रसीद काटने समेत कई मामले आए सामने
जिले में आम जनों की समस्याओं के समाधान हेतु उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं. जनता दरबार में ज़मीन विवाद, जबरन जमीन हड़पने की शिकायत, रजिस्ट्री के कागजात रहने के बावजूद निबंधन न होने, आयुष्मान कार्ड के मामले आए।