कोडरमा: डीसी ने कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पदाधिकारियों को जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में जन शिकायत कोषांग (MITAH Portal) के तहत लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई।