कोडरमा: समाहरणालय में उपायुक्त ने आकांक्षी हाट की बैठक में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कई निर्देश दिए
आकांक्षी प्रखंड अंतर्गत में शीघ्र ही "आकांक्षी हॉट" का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारी को लेकर उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में "आकांक्षी हॉट" की संपूर्ण तैयारी, आयोजन की रूपरेखा एवं कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।