बड़ौत: बामनौली में काली सिंह मंदिर के दानपात्र से हजारों की नगदी चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, वीडियो वायरल
Baraut, Bagpat | May 14, 2025 बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर पुलिस चौकी से करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित काली सिंह मंदिर बामनौली से एक चोर ने हजारों रुपए नगदी चोरी कर ले गया। जिसकी पुलिस को नामजद तहरीर दी है। बताया कि पिछले तीन वर्षों से लगातार चोरी की कई घटनाएं हो चुकी। जिससे मंदिर का करीब एक लाख का सामान व नगदी चोरी हो चुका है। पुलिस से हर बार शिकायत की जाती है, लेकिन कार्रवाई नहीं होती।