बड़ौत: नंगला कनवाडा के उस्मान पर पाकिस्तान समर्थित पोस्ट डालने से आक्रोशित क्षेत्रवासियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
Baraut, Bagpat | May 14, 2025 नंगला कनवाड़ा निवासी युवक उस्मान के नाम से इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान समर्थित पोस्ट डाल दी गई। यह पोस्ट एक स्थानीय ग्रुप में भी डाल दी गई। जिसके बाद ग्रुप में जुड़े लोगों ने इस पर सख्त ऐतराज जताया तथा भाजपा जिला मंत्री अमित कुमार तमेलागढ़ी के नेतृत्व में काफी संख्या में क्षेत्रवासी मंगलवार शाम को इंस्पेक्टर दोघट से मिले। थाने पर युवक के खिलाफ तहरीर दी है।