छत्तरगढ़: एकराय होकर मारपीट करने का आरोप, छत्तरगढ़ थाने में तीन नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज
पुलिस थाना छतरगढ़ में मारपीट का एक मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्तासर निवासी गणेश पुत्र गुलजारी लाल ने पुलिस को दी गई लिखित रिपोर्ट में बताया कि 8 अप्रैल की रात करीब 8:00 बजे गांव के ही राजू पुत्र पप्पू, सविता पत्नी राजू और शकुंतला ने आपसी रंजिश व घरेलू सामान को लेकर एक राय होकर उसके साथ मारपीट की।