टीकमगढ़: अनंतपुरा के पास ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत अनंतपुरा के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। आलमपुरा गांव निवासी बबलू नाम का व्यक्ति ई रिक्शा से अपने गांव से टीकमगढ़ की ओर आ रहा था, रास्ते में अनंतपुरा के पास अचानक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और व्यक्ति घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।