टीकमगढ़: चार बच्चों को छोड़कर दूसरी महिला के साथ भाग गया पति, पीड़ित पत्नी ने एसपी कार्यालय में दी शिकायत
चंदेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव से पीड़ित महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति का नाम हमीद खान है और उसकी तीन पुत्री एवं एक पुत्र है। पीड़ित महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका पति किसी अन्य महिला के साथ तीन माह पहले भाग गया है जो आज दिनांक तक घर नहीं आया है।