टीकमगढ़: टीकमगढ़ में पुलिस ने की सघन वाहन चेकिंग, 58 वाहनों पर चालान काटा, ₹20,400 जुर्माना वसूला
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों का पालन हेतु टीकमगढ़ जिले में पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा 58 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल के अंतर्गत चालानी कार्यवाही कर ₹20400 का समन शुल्क वसूला गया है।