पटना ग्रामीण: तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर सचिवालय थाना परिसर में प्रशासन के साथ आम लोगों की हुई बैठक
आज से तीन नए आपराधिक कानून लागू हुए हैं। जिसे लेकर सचिवालय थाने में सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें सचिवालय थाना के कर्मियों के साथ-साथ आम लोग भी शामिल हुए। इस सेमिनार में सचिवालय थाना के कर्मियों और आम लोगों को बताया गया कि तीन नए आपराधिक कानून जो आज से लागू हुए हैं वह आम लोगों के लिए ही है। अब लोग घर बैठे डिजिटल रूप से FIR कर सकते हैं।