पटना ग्रामीण: सीमांचल एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले अभियुक्तो की हुई गिरफ्तारी, पटना मे रेल एस.पी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
28 जून 2024 को गाड़ी संख्या 12488 सीमांचल एक्सप्रेस को सदीसोपुर एवं नेऊरा रेलवे स्टेशन के बीच अज्ञात लोगों के द्वारा पत्थरबाजी की गई थी. जिसमें ट्रेन के गेट और खिड़की का शीशा टूट गया था तथा यात्रियों को कुछ चोटें भी आई थी.इस संबंध में पटना रेल पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी की दर्ज कर जांच में जुट गई थी.