पटना ग्रामीण: नए आपराधिक कानून को लेकर जक्कनपुर थाना और रामकृष्ण नगर थाना में हुआ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
1 जुलाई को जिले के सभी थाना में नए आपराधिक कानून को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इसी कड़ी मे जक्कनपुर थाना और रामकृष्णा नगर थाना मे भी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे जक्कनपुर थाना प्रभारी एच.एन सिंह तो रामकृष्णा नगर थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने अपने थाना के पुलिसकर्मियों के साथ आम जनो को भी नये आपराधिक कानून के बारे मे अवगत कराया.