पटना ग्रामीण: बीएन कॉलेज गेट से कारगिल चौक तक दलित पिछड़े समाज के युवाओं ने निकाला आरक्षण अधिकार मार्च
पटना हाईकोर्ट द्वारा जातीय गणना के बाद बिहार सरकार द्वारा लागू की गई 65 फीसदी आरक्षण को रद्द किये जाने के फैसले को लेकर सोमवार को राजधानी पटना में दलित पिछड़े समाज के युवाओं नेआरक्षण अधिकार मार्च निकालकर अपना विरोध जताया है। युवाओं ने बीएन कॉलेज गेट से कारगिल चौक तक ये मार्च निकाला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए।