पटना ग्रामीण: अदालतगंज स्लम बस्ती में पहुंचे शिक्षा विभाग के ACS : बच्चों से पूछा-स्कूल क्यों नहीं गए, जवाब मिला घर में काम थ
शिक्षा विभाग के ACS एस सिद्धार्थ सोमवार को स्कूल निरीक्षण के साथ- साथ अदालतगंज स्लम बस्ती में पहुंच गए। यहां स्कूल टाइम में बच्चों को घर में देख चौक गए। बच्चों को देख ACS ने बच्चों से पूछा-आज स्कूल क्यों नहीं गए। बच्चों ने जवाब दिया-आज घर में काम था। फिर डॉ. एस सिद्धार्थ ने स्टूडेंट के पेरेंट्स से कहा-यह गलत बात है। बच्चों को रोजाना स्कूल भेजिए।