पटना ग्रामीण: पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय में ADG विधि व्यवस्था ने प्रेस वार्ता का किया आयोजन
पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय में एडीजी विधि व्यवस्था संजय कुमार ने सोमवार की शाम प्रेस वार्ता का आयोजन किया। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि सोमवार से देश भर में नए क्रिमिनल लॉ को लागू किया जा रहा है। जिसको लेकर राज्य के सभी थानों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था और लोगों को नए कानून के बारे में जानकारी दी गई।