बीकानेर: जिले में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें तबाह, कांग्रेस ने मुआवजे की मांग करते हुए डीएम को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर जिले में हाल ही में हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को गहरी चोट पहुंचाई है। खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस संकट के विरोध में कांग्रेस ने देहात जिला अध्यक्ष बिश्नाराम सियाग के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। इस दौरान कांग्रेस