शहर में तेज रफ्तार वाहनों पर अब जल्द ही लगाम कसने वाली है। यातायात पुलिस सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में 59 अत्याधुनिक स्पीड लिमिट वाइलेश डिटेक्शन कैमरे लगाने जा रही है। इससे तेज रफ्तार वाहन चालकों पर तो कार्रवाई होगी ही, साथ ही हादसे के कारणों का भी पता चल सकेगा। यह कैमरे आइटी पार्क स्थित कंट्रोल रूम से जुड़ेंगे.