*सिडकुल*
*ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सिडकुल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई*
*सार्वजनिक स्थानो व ढाबो में बैठकर जाम छलकाना नशाखोरो को पडा भारी कुल-51 नशेड़ी दबोचे*
*शराबियो द्वारा नशे में सिडकुल फेक्ट्रियो की छुट्टी के समय निकलने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसने की लगातार मिल रही थी शिकायतें*
*हुडदंगियों को नसीहत, खुले में शराब पीकर हुडदंग किया तो कानूनी कार्यवाही से नही बच पाएंगे*
मुख्यालय स्तर से चल रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार महोदय द्वारा सार्वजनिक स्थानों व होटल ढाबो में शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले सामाजिक तत्वो के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के सम्बंध में सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । सिडकुल क्षेत्र में फेक्ट्रियो से छुट्टी के समय हुड दंगियो द्वारा राह चलने वाली महिलाओ पर फब्तियां कसने की शिकायतो पर लगाम लगाने के प्रयास के दृष्टिगत आज दिनांक 25/8/2026 को थाना सिडकुल पुलिस द्वारा थाना अध्यक्ष अजय शाह थाना सिडकुल के नेतृत्व में अलग अलग टीमें बनाकर सार्वजनिक स्थानों/शराब की दुकानों व सडक किनारे शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले अलग अलग जगहों से कुल- 51 व्यक्तियों को पकड़ कर उनके विरूद्द *81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई कर रूपए
-12750/-* संयोजन शुल्क वसूल किया सभी लोगो को भविष्य के लिए भी चेतावनी दी गई कि कोई भी सार्वजनकि स्थान पर न तो शराब पिलायेग न शराब पियेगा। पुलिस टीम द्वारा उक्त कार्रवाई आगे भी जारी रखी जायेगी ।
*पुलिस टीम*
थाना सिडकुल पुलिस