हरसूद: दो नए कचरा वाहनों का विधिवत पूजन कर किया गया शुभारंभ
नगर परिषद छनेरा नया हरसूद द्वारा करीब 20 लाख रुपए की लागत से कचरा वाहन हेतु दो नवीन वाहन क्रय किए गए हैं। जिनका मंगलवार सुबह 10:45 के लगभग नगर परिषद कार्यालय में पुजारी द्वारा विधिवत पूजन कर श्री गणेश किया गया। दोनों कचरा वाहनों में नगर परिषद द्वारा अनूठी पहल करते हुए एक रोटी गाय के नाम का बॉक्स कचरा वाहन के पिछले हिस्से में लगाया गया है।