मीनापुर: मीनापुर में मानव बलों ने विभिन्न मांगों को लेकर काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी की
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर में बिहार स्टेट प्रोग्रेसिव इलेक्ट्रिक वर्कर्स यूनियन के 50 मानव बल ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर सोमवार सुबह नौ बजे से काला बिल्ला लगाकर काम किया। नवल कुमार राम और सोनू शाही ने संयुक्त रूप से बताया कि 16 दिसंबर को कंपनी के अंचल कार्यालय और 23 दिसंबर को जिला कार्यालय पर धरना देंगे।मड़वन में भी मानव बलों ने कालीपट्टी बांधकर काम किया।